सेक्सी माही को मजबूत किरदार की तलाश
अभिनेत्री माही गिल ने जब से भारतीय हिंदी सिनेमा में कदम रखा है तब से ही उन्होंने जो किरदार लोगों के सामने पेश किये हैं उसके हिसाब से उनकी छवि काफी बिंदास और सेक्सी अभिनेत्री की बन गयी है।
रही सही कसर उनकी तिंग्माशु धूलिया की हिट फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर' ने पूरी कर दी जिसमें उन्होंने अर्धनग्न होकर फिल्म के अभिनेता रणदीप हु्ड्डा के साथ ऐसे इंटिमेंट सींस दिये जिसे देखकर लोगों की आंखे फटी की फटी रह गयीं। जो खुलापन माही ने तिंग्माशु की फिल्म में दिखाया उतना तो वो मार्डन पारो के रोल में फिल्म देव डी में भी नहीं दिखा पायीं थीं।
लेकिन बिंदास माही ने कहा है कि उन्हें चुनौतीपूर्ण रोल करने में मजा आता है। इसलिए वो तिग्माशु की फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्नस' में भी काम कर रही है।जिसमें उनका किरदार एर खड़ूस, बिंदास और तेज-तर्रार महिला का है जिसे उन्होंने बड़ी शिद्दत से निभाया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनका यह रोल लोगों को जरूर रास आयेगा। माही ने कहा कि वो उन रोलों को तरजीह देती हैं जो कि स्ट्रांग हों।
अगर ऐसी बात है तो माही फिर आपने बुलेट राजा के लिए आयटम नंबर करने के लिए हांभी क्यों भरी। आपको बता दें कि इन दिनों निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म 'साहिब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' के चर्चे हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल, माही गिल, रणदीप हुड्डा, सोहा अली खान, इरफान खान लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












