'ये अजय देवगन के पीठ पर वार करने जैसा है'- मैदान और RRR के क्लैश पर बोले निर्माता

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज हो रही है। और इसी मौके पर 13 अक्टूबर को आ रही है एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर'। इसे साल के सबसे ज्यादा क्लैश के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर इसीलिए भी.. क्योंकि दोनों ही फिल्मों में अजय देवगन हैं।

इस क्लैश को लेकर मैदान के निर्माता बोनी कपूर कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पिंकविला वेबसाइट को दिये इंटरव्यू के दौरान कहा कि, यह अजय देवगन के पीठ पर वार करने जैसा है।

Boney Kapoor

बोनी कपूर ने कहा, "हमने बहुत पहले ही अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में उसी डेट पर RRR को लाना राजामौली द्वारा लिया गया एक अनुचित निर्णय है। यह अनैतिक भी है।"

उन्होंने कहा, "अजय देवगन एक जैंटलमैन हैं इसीलिए वो कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन मुझे पता है कि ये कैसा अनुभव है। एक फिल्म में अजय देवगन मुख्य अभिनेता हैं.. और दूसरी फिल्म में वो दो और अभिनेताओं के साथ हैं। यह उनके भी सही नहीं है।"

अजय देवगन की बेस्ट फिल्मों में शामिल होगी 'मैदान', उन्होंने शानदार काम किया है- निर्माता ने की तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X