अजय देवगन की बेस्ट फिल्मों में शामिल होगी 'मैदान', उन्होंने शानदार काम किया है- निर्माता ने की तारीफ
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से 'मैदान' की शूटिंग जारी है। फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने मैदान पर खुलकर बातें कीं और कहा कि यह अजय देवगन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल हो सकती है।
अमित शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग चल रही है, जिसमें सभी फुटबॉल मैच के सीन फिल्माए जाएंगे।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में निर्माता बोनी कपूर ने कहा, लगभग एक महीने की शूटिंग बाकी है। लेकिन यह मई अंत तक जाएगी क्योंकि हर मैच की शूटिंग के पहले कुछ दिनों का समय चाहिए होगा ताकि ग्राउंड और पिच को सही किया जा सकते।
निर्माता ने कहा, "फिल्म जिस तरह का आकार ले रही है, मैं बहुत खुश हूं। अमित शर्मा ने शानदार काम किया है। यह उनकी ही नहीं, बल्कि मुझे लगता है कि बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शामिल होगी। यह एक ऐसी रियल घटना है, जिसके बारे में ज्यादा लोग जानते नहीं हैं।"
2022 में आएगी प्रियंका चोपड़ा की अगली बॉलीवुड फिल्म, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, फैंस उत्साहित


Click it and Unblock the Notifications