'पारो' माही को चाहिए मजबूत किरदार
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'देव डी' से बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का सिक्का चला चुकीं एक्ट्रेस माही गिल का कहना है कि वो अब से सिर्फ मजबूत और स्ट्रॉंग किरदार ही करेंगी। माही गिल को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए भी काफी सराहा गया और अब वो अपनी आने वाली फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में माही ने एक नेता की भूमिका निभाई है और वो भी एक बहुत ही तेज, सत्ता की भूखी और मह्त्वाकांक्षी नेता की।
माही का कहना है कि इस तरह का किरदार निभाने के लिए वो काफी समय से इंतज़ार कर रही थीं। और इस मजबूत किरदार को करना उनके लिए एक बहुत ही हटकर और बहुत ही मनोरंजक था। ज्ञात हो कि इस साहेब बीवी और गैंग्सटर के निर्देशक हैं तिग्मांशू धूलिया जो कि इससे पहले साहेब बीवी और गैंग्सटर फिल्म के निर्देशक भी रह चुके हैं। साहेब बीवी और गैंग्स्टर में भी माही गिल ने बेहतरीन एक्टिंग की थी और उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इसके सीक्वल में अपने किरदार के बारे में बताते हुए माही ने कहा "हालांकि इस सीक्वल में मेरी भूमिका पहले के किरदार की ही आगे की कहानी के तहत है, लेकिन इसमें मेरे कैरेक्टर को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सत्ता का भूखा और खतरनाक दिखाया गया है।"
माही ने आगे कहा निर्देशक तिग्मांशू धूलिया ने एक मजबूत और महत्वाकांक्षी महिला चरित्र का ताना बाना बुना है जिसकी शुरुआत आम इंसानो की तरह होती है लेकिन अपने आस पास की स्थितियों के प्रभाव में आकर वह बेहद खतरनाक रुख इख्तियार कर लेती हैं। मेरे लिए इस तरह के मजबूत चरित्र की भूमिका निभाना काफी एंटरटेनिंग साबित हुआ।" साहेब बीवी और गैंग्स्टर रिटर्नस के अलावा माही तिग्मांशू धूलिया की एक और फिल्म बुलैट राजा में एक सेक्सी आइटम सॉंग भी कर रही हैं। साथ ही वो दो पंजाबी फिल्में हिक्क नाल और गुलरेज सिकदर वाली में भी मुख्य किरदार निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
