अरे गजब.. दबंग सलमान को भी लगता है डर...

सुनने में बड़ा अटपटा लगा ना लेकिन यही सच है दोस्तों, आपके दबंग सलमान खान को भी डर लगता है। अब यह जानने को बेकरार होंगे कि आखिर किसने सलमान को डरा दिया तो वो है 'मेजबानी'।

जी हां सलमान खान का कहना है कि किसी भी शो कि मेजबानी करना आसान नहीं है। होस्ट करते वक्त आपको काफी कुछ ध्यान रखना पड़ता है, लोग क्या कह रहे हैं और उनका कैसे जवाब देना है इन सब के बारे में काफी कुछ ध्यान रखना पड़ता है। मालूम हो कि सलमान खान ने शनिवार को पहली बार 'स्टार गिल्ड अवार्ड-2013' समारोह की मेजबानी की है। यह पहला मौका था जब सलमान खान ने किसी शो को होस्ट किया है।

आपको बता दें कि अंदर की खबर रखने वाले इसके पीछे भी सलमान खान की एक चाल बता रहे हैं। वो कह रहे हैं कि सलमान खान ने ऐसा दो लोगों को नीचा दिखाने के लिए किया है।

अभी तक अवार्ड समारोह की कमान अक्सर शाहरूख खान के हाथ में रहती है जिसमें वो कई बार सलमान खान का मजाक बना चुके हैं तो वहीं हाल ही में जी के अवार्ड फंक्शन को अभिषेक बच्चन ने होस्ट किया था जो कि सलमान की पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय के पति है।

खबरी लालों का कहना है कि सलमान अपने होस्ट के जरिये यह बताने की कोशिश की है कि वो शाहरूख और अभिषेक से अच्छे अभिनेता और होस्ट हैं। वो भले ही यह कहे ना लेकिन कहीं ना कहीं वो अभिषेक बच्चन को खुद से कम्पेयर करते हैं क्योंकि अभिषेक की जो आज पत्नी है उसे बीवी बनाने का सपना सलमान ने भी देखा था।

अपनी मेजबानी से सलमान खान ने हर किसी का दिल जीतने की भरपूर कोशिश की है। देखते हैं उनकी मेजबानी का सफर आगे कितने दिनों तक जारी रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X