जिसको सुशांत सिंह ने किया था आखिरी कॉल- अब उस दोस्त ने कर डाला ये पोस्ट- धड़ल्ले से वायरल
सुशांत सिंह राजपूत ने जब से आत्महत्या की है उनका मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और किसी ना किसी तरह की बातें सामने लगातार आ रही हैं। इस समय सुशांत के मौत का कारण जानने के लिए भी पुलिस छानबीन कर रही है और कई लोगों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने से पहले अपने करीबी दोस्त को कॉल किया था लेकिन उन्होने सुशांत का कॉल रिसीव नहीं किया था।
हम बात कर रहे हैं महेश शेट्टी की जिनका एक पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महेश ने बताया है कि ज्यादा रात होने की वजह से वो फोन नहीं उठा पाए थे। इंस्टाग्राम पर महेश ने इमोशनली लिखा है कि.. 'कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनसे आप जीवन में मिलते हैं और उनके साथ एक रिश्ता सा लगने लगता है और ऐसा लगता है आप उनको हमेशा से जानते हैं। आप एक गर्भ से पैदा तो नहीं होते हैं लेकिन एक भाई की तरह आप उसके साथ रिश्ते में होते हैं।
सुशांत सिंह की मौत के बाद भड़के लोग- बिहार में सलमान खान के Being Human स्टोर में तोड़फोड़!
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications