सुशांत सिंह की मौत के बाद भड़के लोग- बिहार में सलमान खान के Being Human स्टोर में तोड़फोड़!
सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन के कारण जब से आत्महत्या की है उनका मामला लगातार किसी ना किसी तरीके से बढ़ता जा रहा है। लोग काफी गुस्सें में हैं और बॉलीवुड के एक तबके को लेकर लोगों में गुस्सा है। करण जौहर और सलमान खान को लेकर भी लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और उनका कहना है कि इन लोगों के द्वारा सुशांत को साइड किया गया और फिल्मों से निकाला गया जिसके कारण वो डिप्रेशन में था।
लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसको जानकर आप चौंक जाएंगे। ये खबर बिहार से आ रही है जहां पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने सुपरस्टार सलमान खान के फैशन आउटलेट बीइंग ह्यूमन के शोरूम पर तोड़फोड़ कर डाली है। बता दें कि ये शो रूम बिहार के पटना में है जहां पर उनके पोस्टर्स को निकाल दिया गया और जमकर नारेबाजी भी कई गई। ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग अपनी अपनी बात सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत को इस निर्देशक की पत्नी की श्रद्धांजलि- सम्मान में 3400 गरीबों को खिलाएंगी खाना
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











