सीरयल किसर इमरान को 'मिस्टर एक्स' बनायेंगे भट्ट

भट्ट कैंप के चहेते सितारे एक बार फिर से इमरान हाशमी को लेकर एक महात्वाकांक्षी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम है 'मिस्टर एक्स'। इस बारे जानकारी खुद महेश भट्ट ने ट्विटर पर दी है।

भट्ट ने ट्वीट किया, "शो टाइम! 'मिस्टर एक्स' की मुख्य फोटोग्राफी आज (रविवार) शुरू होती है। उन्होंने ट्वीट के साथ ही अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक विक्रम भट्ट की तस्वीर भी पोस्ट की। 'मिस्टर एक्स' की पटकथा शगुफ्ता रफीक ने लिखी है। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं।

शबाना के बाद विद्या के लिए कहानी लिख रहे हैं महेश भट्ट

भट्ट कैंप के साथ अपने करियर का प्रारम्‍भ करने वाले इमरान को सन 2004 में आयी फिल्‍म 'मर्डर' से पहचान मिली। इस फिल्‍म की सफलता के बाद उन्‍हें सिर्फ भट्ट कैंप का ही हीरो माना गया लेकिन 'वन्‍स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, डर्टी पिक्‍चर और शंघाई ने उन्‍हें कामयाब फिल्‍म सितारों की कतार में ला दिया।

पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं कि इमरान हाशमी और भट्ट कैंप के बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है क्योंकि इमरान इस बात से नाराज है कि मर्डर 3 में भट्ट कैंप ने उनकी जगह रणदीप हुड्डा को हीरो बना दिया। जबकि भट्ट कैंप इन दिनों इमरान से नाराज इसलिए है क्योंकि इमरान इन दिनों भट्ट कैंप की जगह एकता कपूर कैंप के नजदीक हो गये हैं और उनकी फिल्में साइन कर रहे हैं।

लेकिन महेश भट्ट के ट्विट ने सारी बातों पर विराम लगा दिया है। इससे दो बातें साफ होती हैं कि या तो दोनों लोगों के बीच में कोई दिक्कत नहीं है और अगर थी तो वो सुलझा ली गयी है। या यह भी हो सकता है कि मर्डर 3 की विफलता ने भट्ट कैंप को समझा दिया हो कि इमरान के बिना फिल्म बनाना उनके लिए नुकसान का सौदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X