..................... Only for Vidya Balan, Mahesh Bhatt writes a script after 14 years - Hindi Filmibeat

शबाना के बाद विद्या के लिए कहानी लिख रहे हैं महेश भट्ट

बॉलीवुड में चौथे खान की उपाधि अगर विद्या बालन को दी जाती है तो शायद यह गलत नहीं हैं। बिना जीरो साइज और कातिल अदाओं के सिनेमाघरों में लोगों को अपनी फिल्म की ओर खींचने वाली अभिनेत्री विद्या बालन ही हैं। विद्या के दम पर फिल्में चलती हैं यह बात केवल लोग नहीं बल्कि निर्माता-निर्देशक भी जानते हैं, तभी तो उनको ध्यान में रखकर कहानियां लिखते हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्मकार महेष भट्ट पूरे 14 साल बाद पटकथा लिखने जा रहे हैं, वो भी विद्या बालन के लिए..इससे पहले वह शबाना आजमी को ध्यान में रखकर फिल्में लिखा करते थे लेकिन इस बार यह सौभाग्य विद्या बालन को मिला है। महेश भट्ट से पहले एकता कपूर ने कहा था कि द डर्टी पिक्चर में सिल्क का किरदार विद्या बालन को ही ध्यान में रखकर लिखा गया था।

आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विद्या बालन की आज बॉलीवुड में क्या पोजिशन है। पहले अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, माधुरी दीक्षित और शबाना आजमी को ध्यान में रखकर लोग किरदार और कहानियां गढ़ते थे लेकिन अब विद्या बालन को ध्यान में रखकर कलम चलाते हैं। आखिर 14 साल बाद महेश भट्ट विद्या के लिए कहानी लिख रहे हैं तो सोचिए विद्या बालन में कुछ तो बात होगी ही...

आईये जानते हैं भट्ट कैंप की फिल्म में विद्या बालन की एंट्री के बारे में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X