पाक अभिनेत्री मीरा ने लगाया महेश भट्ट पर प्रताड़ना का आरोप

आपको कुछ वक्त पहले आयी फिल्म नजर तो याद होगी, जिस में मुख्य किरदार निभाया था पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा ने, जो कुछ दिनों बाद बॉलीवुड से गायब हो गई क्योंकि उनके पास काम नहीं था, लेकिन अचानक अपने बयान से मीरा एक दम सुर्खियों में आ गयी है, मीरा ने कहा है कि उन्होंने मुंबई छोड़ी नहीं बल्कि उनसे छुड़वाई गई है। जिसके पीछे और कोई नहीं मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट हैं।

सेक्सी अदाओं के लिए मशहूर पाकिस्तानी तारिका मीरा का कहना है कि महेश भट्ट उनको लेकर बहुत पजेसिव हो गए थे। उन्होंने मुझे एक समय चांटा भी जड़ा था। वो हमेशा उन से गाली-गलौज से ही बातें करते थे, जिसकी वजह से वो बॉलीवुड में काम नहीं कर पा रही थीं।

गौरतलब है कि महेश भट्ट ही मीरा को फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए थे। उन्होंने नजर फिल्म में मीरा को अष्मित पटेल के साथ लांच किया था। इसके अलावा मीरा राजीव बब्बर की कसक फिल्म में भी काम कर चुकी है। मीरा का आरोप है कि भट्ट नहीं चाहते थे कि वह किसी और के साथ काम करे। यहां तक की जब मैंने वापस भारत आने की कोशिश की तो भट्ट ने वीजा प्रक्रिया में भी रूकावटें खड़ी की।

आपको बता दें कि अपना एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले मीरा एक मशहूर पाकिस्तानी मॉडल थीं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने लगभग 200 फिल्मे की है, जिनमें उर्दू, पंजाबी और हिंदी भाषाएं शामिल हैं। मीरा ने करीब दस बार पाकिस्तानी सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया है। मीरा पाकिस्तानी फिल्मों में काम करते हुए साल 2007 में लक्स की ओर से दिये जाने वाले मशहूर एवार्ड मोस्ट ब्यूटीफूल फेस का खिताब जीता था।

लेकिन जितना नाम मीरा का उनके कामों से होता था उससे कहीं ज्यादा उनका नाम विवादों से भी रहा है। मीरा ने जब 'नजर' में काम किया था तो उनकी बहुत आलोचना की गई थी क्योंकि इस फिल्म में मीरा ने अष्मित पटेल के साथ कई हॉट और किसिंग सींस दिये थे। इसके अलावा शूटिंग के दौरान ये भी खबर उड़ी थी कि मीरा को इस फिल्म से जान का खतरा है, जिसके बाद मीरा को स्पेशल सुरक्षा दी गई थी लेकिन बाद में पता चला कि ये सब कुछ फिल्म के प्रमोशन के लिए था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X