कल तक प्रताड़ित करने वाले महेश आज मीरा के मसीहा हो गये
मीडिया पर दोष मढ़कर मीरा ने महेश भट्ट के कसीदे पढ़ने शुरू कर दिये हैं, उन्होंने कहा कि एक महेश भट्ट ही थे जिनकी वजह से मैं बॉलीवुड पहुँच पायी, उन्होंने ही मुझे मौका दिया, तो भला मैं उनके खिलाफ कैसे कुछ कह सकती हुं, वैसे आपको बता दें कि कल जब मीरा के बयान पर महेश भट्ट से प्रतिक्रिया ली गई थी तो वो बहुत झल्लाये हुए थे, उन्होंने गुस्से में बोलते हुए कहा था कि मीरा का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, उसे इलाज की जरूरत है।
आपको बता दें कि कल मीरा ने कहा था कि उन्होंने मुंबई छोड़ी नहीं बल्कि उनसे छुड़वाई गई थी । जिसके पीछे और कोई नहीं मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट थे, महेश भट्ट नहीं चाहते थे कि मीरा उनके अलावा किसी और के साथ फिल्में करे, जिसके लिए उन्होंने उन पर कई बार हाथ भी उठाया था।
गौरतलब है कि महेश भट्ट ने ही मीरा को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए थे। उन्होंने नजर फिल्म में मीरा को अष्मित पटेल के साथ लांच किया था। इसके अलावा मीरा राजीव बब्बर की कसक फिल्म में भी काम कर चुकी है। मीरा का आरोप है कि भट्ट नहीं चाहते थे कि वह किसी और के साथ काम करे। यहां तक की जब मैंने वापस भारत आने की कोशिश की तो भट्ट ने वीजा प्रक्रिया में भी रूकावटें खड़ी की।
आपको बता दें कि अपना एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले मीरा एक मशहूर पाकिस्तानी मॉडल थीं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने लगभग 200 फिल्मे की है, जिनमें उर्दू, पंजाबी और हिंदी भाषाएं शामिल हैं। मीरा ने करीब दस बार पाकिस्तानी सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया है। मीरा पाकिस्तानी फिल्मों में काम करते हुए साल 2007 में लक्स की ओर से दिये जाने वाले मशहूर एवार्ड मोस्ट ब्यूटीफूल फेस का खिताब जीता था।
लेकिन जितना नाम मीरा का उनके कामों से होता था उससे कहीं ज्यादा उनका नाम विवादों से भी रहा है। मीरा ने जब 'नजर' में काम किया था तो उनकी बहुत आलोचना की गई थी क्योंकि इस फिल्म में मीरा ने अष्मित पटेल के साथ कई हॉट और किसिंग सींस दिये थे। इसके अलावा शूटिंग के दौरान ये भी खबर उड़ी थी कि मीरा को इस फिल्म से जान का खतरा है, जिसके बाद मीरा को स्पेशल सुरक्षा दी गई थी लेकिन बाद में पता चला कि ये सब कुछ फिल्म के प्रमोशन के लिए था।


Click it and Unblock the Notifications












