सुशांत सिंह केस में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का बड़ा बयान- टूट जाएगा फैंस का दिल!
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार किसी ना किसी तरह बातें सामने आती रहती हैं। कभी किसी की पोस्ट तो कभी सरकार से सीधे सीबीआई जांच की मांग। कई बार सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने सड़क पर उतरकर काफी हंगामा किया और जांच की मांग की तो उनको परिवारवालों ने भी इस बात का समर्थन किया। हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ट्वीट करते हुए इस बात की मांग की थी वो भी सीबीआई जांच चाहती हैं।
लेकिन अब इस मामले में एक नया बयान आया है जो कि इन सब लोगों की मांगों पर पानी फेर सकता है। मिड डे में छपी एक खबर की मानें तो महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में किसी तरह की सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं हैं। उन्होने ये भी कहा कि राज्य की जो पुलिस है वे हर तरह से जांच करने में पूरी तरह से सहमत है। गृह मंत्री ने ये भी खुलासा करते हुए कहा कि जांच में फिलहाल किसी तरह की सादिश का शक नहीं है और ना ही खुलासा हुआ है।
कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर सलमान खान का स्पेशल पोस्ट- ऐसे किया विश


Click it and Unblock the Notifications