कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर सलमान खान का स्पेशल पोस्ट- ऐसे किया विश
आज अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपना जन्मदिन मना रही हैं और शाम से ही उनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा है। कैटरीना कैफ के फैंस लगातार उनको विश कर रहे हैं और लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। अभिनेत्री ने जब से हिंदी फिल्म सिनेमा में कदम रखा है उन्होने एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में दी हैं और अक्सर अपना इस इंडस्ट्री में आगे रखा है।
कई शुभकामनाएं के बीच इस समय सुपरस्टार सलमान खान का भी पोस्ट सामने आया है जिसमें वो कैटरीना कैफ को उनके जन्मदिन के मौके पर विश कर रहे हैं। सलमान खान अपनी और कैटरीना कैफ की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है.. कैटरीना.. जन्मदिन मुबारक हो।

सलमान खान के इस पोस्ट के बाद ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस पर अजीब अजीब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है..
उनकी लगभग सारी फिल्में जो साथ में हैं.. सुपरहिट हैं। दोनों ने एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, भारत और मैने प्यार क्यों किया जैसी शानदार फिल्में दी हैं। कैटरीना कैफ ने अपने करियर में लगभग सभी सितारों के साथ काम किया है
और उनको हर किरदार में सराहा गया है। इस समय वो कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रही हैं और सूर्यवंशी में वो सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ जल्दी ही नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications