..................... महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अमिताभ- अक्षय कुमार की शूटिंग बंद करने की दी धमकी Maharashtra congress president nana patole lashes out on amitabh bachchan and Akshay Kumar - Hindi Filmibeat

महाराष्ट्र कांग्रेस की धमकी: नहीं होगी अमिताभ-अक्षय कुमार की शूटिंग, पूर्व सीएम ने बोला- पब्लिसिटी स्टंट

By Filmibeat Desk

पेट्रोल और डीजल गैस की बढ़ती दर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बॅालीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की चुप्पी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अमिताभ और अक्षय कुमार ने खामोशी क्यों अपना ली है? अगर ऐसा ही रहा तो वह राज्य में उनकी फिल्मों की शूटिंग नहीं होने देंगे।

गुरुवार को महाराष्ट्र के भंडारा जिले में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

Amitabh bachchan, Akshay Kumar

मुझे याद है कि जब मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के दाम अधिक होने के बाद भी मनमोहन सरकार ने आम आदमी को डीजल-पेट्रोल कम दाम में देने की कोशिश की थी। उस समय अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने ट्विट कर पांच और दस रुपए में पेट्रोल और डीजल देने की मांग की थी।

नाना पटोले की चेतावनी को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा कि उनको पता है कि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर कुछ बोला तो दिन भर खबर चलती है। वो नए अक्ष्यक्ष बने हैं। उनको अपना नाम कमाना है। कोई किसी की शूटिंग नहीं बंद कर सकता है। कानून का राज है। आप सरकार में शामिल पार्टी के अध्यक्ष होंगे लेकिन मालिक जैसे अधिकार आपके पास नहीं है।

दिवाली 2021 मुकाबला:अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज'- शाहिद की 'जर्सी' में Box Office क्लैश, तगड़ी रिपोर्ट

Read more about: amitabh bachchan akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X