दिवाली 2021 मुकाबला:अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज'- शाहिद की 'जर्सी' में Box Office क्लैश, तगड़ी रिपोर्ट
यशराज बैनर ने बुधवार को बड़ी घोषणा की। दर्शकों के सामने दिवाली तक रिलीज होने वाली अपनी सभी फिल्मों की तारीख जाहिर कर दी। इसी फेहरिस्त में साल 2021 की सबसे बहुप्रतिक्षित फिल्म पृथ्वीराज का भी नाम शामिल है। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर पृथ्वीराज को इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। साल के सबसे बड़े त्योहार पर रिलीज होने का मौका पाकर पृथ्वीराज ने अपने लिए कमाई के रास्ते खोल दिए हैं।
लेकिन कहीं ना कहीं इसका सीधा असर शाहिद कपूर की जर्सी पर पड़ेगा। पृथ्वीराज के ऐलान के साथ ये साफ हो गया है कि इस दिवाली शाहिद कपूर की जर्सी से अक्षय कुमार की सीधे तौर पर फाइट देखने को मिलेगी। जहां दर्शकों के सामने सिनेमाघर में ये दो बड़ी फिल्में पोस्टर पर दिखाई देने वाली हैं।

भले ही इन दोनों फिल्मों का जोनर अलग हो। दर्शक अपनी दिलचस्पी के हिसाब से फिल्मों का चयन करेंगे। हर बार ये जरूर देखा गया है कि दो बड़ी फिल्मों का टकराव एक को सुपरहिट तो दूसरे को कमाई के लिहाज से पीछे जाना पड़ता है। पृथ्वीराज और जर्सी के बीच ये साफ दिखाई देगा।


Click it and Unblock the Notifications