बड़ी खबर- फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को महाराष्ट्र सरकार दे सकती है शूटिंग की अनुमति, ये होंगी शर्तें
लगभग ढ़ाई महीने से स्थिर पड़ी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फिल्मों के पोस्ट- प्रोडक्शन पर काम शुरु करने की अनुमति मांगी थी। बुधवार को मुख्यमंत्री ने निर्माताओं, कलाकारों के साथ हुए वीडियो कांफ्रेंस में यह निर्णय सुनाया कि सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे नियमों का पालन करते हुए शूटिंग शुरू करने के लिए निश्चित रूपरेखा तैयार किया जाए। इसके बाद सरकार शूटिंग की अनुमति देने पर विचार करेगी।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खासकर मराठी फिल्म, थियेटर और टेलीविजन सीरिज के कलाकारों, निर्माताओं से वीडियो कांफ्रेंस के जरीए बात की। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन अथवा ऑरेंज जोन में सभी नियमों का पालन करते हुए शूटिंग शुरू हो सकती है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार टेक्नीशियनों, बैकस्टेज कलाकारों, मजदूरों, लोक कलाकारों और तमाशा परर्फोर्मरों के साथ मजबूती के साथ खड़ी रहेगी और हर संभव मदद देगी। साथ ही कहा कि फिल्मसिटी में जो सेट बने हैं उनके किराए में सहूलियत देने पर विचार किया जाएगा।
लॉकडाउन के बीच बेली डांस सीख रही हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान- ट्रेनर ने शेयर की PHOTO


Click it and Unblock the Notifications