लॉकडाउन के बीच बेली डांस सीख रही हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान- ट्रेनर ने शेयर की PHOTO
लॉकडाउन के दिनों में ऑनलाइन क्लासेस के जरीए लोग अपनी पढ़ाई और बाकी ट्रेनिंग ले रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है, जो उनकी बेली डांस ट्रेनर ने शेयर किया है। लॉकडाउन के दौरान सुहाना वर्चुअल डांस ट्रेनिंग ले रही हैं। सिर्फ सुहाना ही नहीं, बल्कि अनन्या पांडे और शनाया कपूर की तस्वीर भी शेयर की गई है।
सुहाना खान इस फोटो में जहां एक तरफ अपनी टीचर के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी और फोटो में वह संजना मुथरेजा ने वीडियो कॉल के जरिए जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं।

जाहिर है लॉकडाउन के दिन किसी के लिए आसान नहीं हैं। लेकिन सुहाना और अन्य यंग स्टारकिड्स की इन तस्वीरों से पता चलता है कि उन्होंने अपनी दिनचर्या बनाए रखी है। बता दें कि लॉकडाउन की शुरुआत से ही सुहाना ऑनलाइन बेली डांस क्लासेस ले रही हैं। उनकी ट्रेनर संजना मुथरेजा ने सुहाना की लॉकडाउन के पहले और लॉकडाउन के बाद की तस्वीर शेयर करते हुए तुलना दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications