विवादों के बाद पहली बार कंगना रनौत पर बोले महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, बयान वायरल
अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जो कुछ भी चल रहा है वो किसी से छिपा नहीं है। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने बीते समय में ट्वीट्स के माध्यम से उद्धव सरकार पर निशाना साधा था और मुंबई को पाक अधिकृत कश्मीर बताया था। इसके बाद उद्धव सरकार ने उनके खिलाफ एक्शन लिया था। इसके अलावा कंगना रनौत और संजय राउत के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी और इसके बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस में बुल्डोजर चलवा दिया था।
इन सबके बीच कंगना रनौत को लेकर उद्धव ठाकरे ने किसी तरह की कोई बात नहीं की थी लेकिन इस समय उनका एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में उद्धव ठाकरे पहली बार कंगना रनौत को लेकर बोले हैं। उद्धव ने कंगना के बारे में बोलते हुए सिर्फ ये कहा था कि.. 'कृपया इसे छोड़ दें, मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। मेरे पास इस बारे में बात करने का समय नहीं है।'
विरोध प्रदर्शन के बीच सोनू सूद ने किसानों को लेकर किया ये ट्वीट, तेजी से हो रहा है वायरल


Click it and Unblock the Notifications