..................... विरोध प्रदर्शन के बीच सोनू सूद ने किसानों को लेकर किया ये ट्वीट Sonu sood Tweet on Former goes viral - Hindi Filmibeat

विरोध प्रदर्शन के बीच सोनू सूद ने किसानों को लेकर किया ये ट्वीट, तेजी से हो रहा है वायरल

अभिनेता सोनू सूद इस समय काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं और उनके हर ट्वीट पर आजकल खबर बन जाती है। कोरोना काल के समय से उन्होने जिस तरह लोगों की मदद की है वो काबिले तारीफ है और हर शख्स इस समय उनका फैन हो चुका है। लेकिन इस समय उनका एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लोग राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल सोनू सूद ने ये ट्वीट किसानों को लेकर किया था और सभी जानते हैं कि इस समय किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं और सरकार के गलत बिलों का विरोध कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा था.. 'सान मेरा भगवान।' इसके साथ उन्होने हाथ जोड़ने वाला सिंबल भी पोस्ट किया है जो कि चर्चा में चल रहा है।

sonu sood, सोनू सूद

उनका ये पोस्ट सामने आने के बाद कई लोग अपनी अपनी तरह से कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि किसानों अपनी मांगों को लेकर सड़क पर है और हाल ही में उनपर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए थे।

एक यूजर ने सोनू सूद के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है.. 'कौन वाला किसान ? जो खेतों में आज भी काम कर रहा था या जो पत्थर उठाए सड़कों पर खड़ा था?'

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है.. 'सर बिल तो पढ़ लेते एक बार यह जो आज प्रदर्शन कर रहे थे यह कांग्रेस द्वारा प्रायोजित था।' सोनू सूद का पोस्ट चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X