महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा की चमकी किस्मत, मिला फिल्म में लीड एक्ट्रेस का ऑफर

Monalisa

Monalisa get movie offer: महाकुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि मोनालिसा की एक झलक देखने के लिए हजारों की भीड़ लग जाती है। मोनालिसा लगातार न्यूज हेडलाइन में बनी हुई हैं।

मोनालिसा की आंखें लोगों को काफी आकर्षित कर देती हैं, लेकिन इतनी पॉपुलेरिटी देख मोनालिसा कुछ खास खुश नहीं हो रही हैं। मोनालिसा का कहना है कि वह परेशान हो गई है। क्योंकि कोई भी अंजान आकर उनके साथ सेल्फी ले रहा है वह उन्हें अनकर्फटेबल बना रहा है।

मोनालिसा की बढ़ती पॉपुलैरिटी देख यूट्यूबर और मीडिया उनसे सवाल कर रही है कि वह कब शादी कर रही हैं या अगर उन्हें फिल्मों से ऑफर मिलेगा तो वह क्या करेंगी। बता दें कि मोनालिसा फिल्मों में काम करने के हमेशा से इच्छुक थीं। लेकिन लगता है कि इस महाकुंभ में आकर उनकी इच्छा पूरी हो गई है। जी हां, मोनालिसा को एक बड़ा ऑफर मिला है।

यह भी पढ़ें- सलमान खान ने Mahakumbh में गईं मोनालिसा को भेजा शादी का प्रपोजल ? माला बेचने वाली अब बनेंगी दुल्हनिया

बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने अपनी आने वाली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में मोनालिसा को बतौर लीड एक्ट्रेस का ऑफर दिया है। बता दें कि मोनालिसा के परिवार भी उनके लिए सहमति जताई है। खबरों की माने तो मोनालिसा रिटायर्ड आर्मी की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूर्वत्तर भारत के अलग-अलग लोकेशन पर शूट की जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग लगभग जून तक चलेगी और यह फिल्म अक्टूबर या नवंबर में रिलीज की जाएगी।

आपको बता दें कि फिल्म शुरू होने से पहले मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के लिए मोनालिसा को मुंबई भेजा रहा है, लेकिन उससे पहले डायरेक्टर सनोज मिश्रा की टीम मोनालिसा से उनके घर आकर मुलाकात करेगी।

Read more about: mahakumbh monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X