सलमान खान ने Mahakumbh में गईं मोनालिसा को भेजा शादी का प्रपोजल ? माला बेचने वाली अब बनेंगी दुल्हनिया

Salman khan send wedding proposal to Monalisa: 144 सालों बाद लगा महाकुंभ और महाकुंभ में गए जितने श्रद्धालु हैं वह भी जमकर लाइमलाइट में आए हैं। बता दें कि महाकुंभ से लगतार खबरें मिल रही हैं कभी किसी अखाड़े से खबरें सामने आ रही हैं तो कभी महाकुंभ में गए बाबा चर्चाओं में आ जा रहे हैं।
महाकुंभ की मोनालिसा का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
हाल ही में महाकुंभ में एक माला बेचने वाली लड़की खास सुर्खियों में रही। बता दें कि इस लड़की का नाम मोनालिसा है। अब इस मोनालिसा में ऐसा क्या खास है जो इतनी चर्चाओं में आ गई है। दरअसल मोनालिसा महाकुंभ में अपनी आंखों की वजह से खास चर्चाओं में गई हैं। जी हां, किसी को मोनालिसा की आंखें ऐश्वर्या राय जैसी लगती हैं तो किसी को वामिका गब्बी के जैसी। वैसे मोनालिसा खुद भी ऐश्वर्या की तरह बनना चाहती हैं।
मोनालिसा बनेंगी सलमान खान की दुल्हनिया ?
जब मोनालिसा इतनी चर्चाओं में तो उनकी शादी और उनके काम को लेकर भी जमकर उनसे इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। मोनालिसा का कहना है कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। अगर उन्हें मौका मिला तो वह एक्ट्रेस बनेंगी। वहीं हाल ही में एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक यूट्यूबर पूछ रहा है कि हाल ही में आपको किसी फिल्म स्टार का शादी का ऑफर मिला है। तो इसपर मोनालिसा कहती हैं कि हां, सलमान खान।
सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं मोनालिसा
यूट्यूबर पूछता है कि अगर आपको उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा तो क्या वह करेंगी। इसपर मोनालिसा हां करती हैं। खैर आपको बता दें कि यह वीडियो एडिट है। इस वीडियो पर यूट्यूबर के सवाल को एडिट कर दिया गया है। वहीं इस वीडियो को सच मान कुछ लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे भाई सलमान खान क्यों तुमसे शादी करेगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- फेमस होने के लिए लोग कुछ भी बोलने लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications