'विश्वरूपम' की रिलीज पर अब भी संकट
कमल हासन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'विश्वरूपम' की रिलीज को लेकर अभी भी मामला अटका हुआ है। भले ही मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म को रिलीज होने का आदेश दिया हो लेकिन तमिलनाडु सरकार अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है। उसने तुरंत हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की डबल बेंच में अर्जी दायर कर दी है जिसके कारण मामला फिर से अटक गया है और कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' की रिलीज पर अब भी संकट मंडरा रहा है।
गौरतलब है कि मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट ने कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' पर से प्रतिबंध हटाते हुए प्रदर्शित करने का फैसला सुनाया था वो भी बिना किसी कांट-छांट के। कोर्ट ने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज को रोका जाये लेकिन फिर भी राज्य सरकार इस मसले पर चुप नही हैं वो कोर्ट के फैसले के खिलाफ फिर से अर्जी दे बैठी है।
मद्रास हाईकोर्ट ने कमल हासन और राज्य सरकार दोनों से कहा था कि वो बात-चीत करके मसला सुलझा ले लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है।इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल बैंगलोर समेत पूरे कर्नाटक में 'विश्वरूपम' रिलीज हो गयी है। जो कि कमल हसन के लिए राहत की खबर है। देखते है कि तमिलनाडु सरकार से कमाल हासन अब कैसे निपटते हैं और उनकी फिल्म 'विश्वरूपम' तमिलनाडु में कब प्रदर्शित होती है।


Click it and Unblock the Notifications












