राहत की खबर: बैंगलोर के सिनेमाघरों में लगी 'विश्वरूपम'

आज वाकई अभिेनेता कमल हासन के लिए राहत बड़ा दिन होगा। क्योंकि अब से थोड़ी देर पहले मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही बेंगलूर के 12 सिनेमाघरों में 'विश्वरूपम' लग गयी है। लेकिन कोर्ट ने कहा है कि कमल हासन तमिलनाडु सरकार से मिलकर बात करे तभी जाकर फिल्म तमिलनाडु में रिलीज होगी। चूंकि मामला देश की एकता और अखंडता का है इसलिए इस समस्या को शांति से सुलझाया जाये तो बेहतर होगा।

आपको बता दें कि सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट ने कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' पर फैसला आज यानी मंगलवार तक के लिए टाल दिया था। कुछ न्यूज वेबसाइटों के मुताबिक सोमवार को कमल हासन ने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी।

जिसके बाद कमल हासन को उनकी फिल्म 'विश्वरूपम' में से एक घंटे के कुछ सींस को हटाने के लिए कहा गया था जिस पर कमल हासन राजी नहीं हुए हैं।

गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार ने फिल्म को 15 दिन तक प्रतिबंधित किया है। फिल्म को प्रतिबंधित किये जाने से फिल्म ना तो तमिलनाडु, ना तो कनार्टक और ना ही आंध्रा में रिलीज हुई। वैसे कमल के राहत की बात यह है कि उनका साथ तमिल सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड ने भी दिया है और कहा है कि 'विश्वरूपम' को बैन नहीं करना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X