माधुरी के घाघरे ने लूटा आईफा 2013

एक बार फिर से बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित ने अपने लटको-झटकों से आईफा शो के लोगों को दीवाना बना दिया। पहली बार आईफा अवार्ड शो के स्टेज पर थिरकते हुए माधुरी ने अपने लेटेस्ट हिट आयटम नंबर से लोगों का दिल जीत लिया।

माधुरी के साथ स्टेज पर साथ दिया उनके दीवाने रणबीर कपूर ने। मालूम हो कि रणबीर के साथ ही माधुरी ने फिल्म यह जवानी है दीवानी में आयटम नंबर किया था। फिल्म सुपर हिट है और माधुरी का घाघरा वाला गाना भी।

पहले स्टेज पर माधुरी ने घाघरा वाले गाने से शुरूआत की लेकिन बाद में उन्होंने अपने हिट नंबर.. मेरा पिया घर आया, डोला रे डोला औऱ एक-दो तीन पर भी धमाल मचाया। स्टेज पर थिरकते हुए माधुरी को दर्शकों का भरपूर साथ मिला। माधुरी को लोगों ने स्टैंडिग ओवियेशन दिया जो कि अपने आप में एक खास बात रही।

कहना गलत ना होगा कि मधुर मुस्कान की मल्लिका माधुरी दीक्षित का जादू आज भी पहले की ही तरह बरकरार है। आज भी लोग उनकी अदाओं पर जान छिड़कते हैं।

गौरतलब है कि आईफा के स्टेज पर केवल माधुरी ने ही डांस नहीं किया बल्कि श्रीदेवी, प्रभु देवा, अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा, शाहिद कपूर औऱ शाहरूख खान ने भी डांस प्रस्तुति दी। कुल मिलाकर की मकाऊ की धरती हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड कलाकारों की उपस्थिति से धन्य हो गयी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X