आईफा 2013: बर्फी का क्लीन-स्विप, जीते 14 अवार्ड
बॉलीवुड सितारों के लिए आईफा अवार्ड काफी मायने रखता है जिसके कारण ही फिल्मी सितारे काफी दिनों पहले से ही इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर बार की तरह इस साल का भी आईफा अवार्ड बॉलीवुड के लिए खास रहा।
मकाऊ की धरती पर केवल फिल्मी सितारे थिरके ही नहीं बल्कि पुरस्कारों से नवाजे भी गये। आपको जानकर हैरत भी होगी और बेपनाह खुशी भी क्योंकि आप सब की चहेती फिल्म बर्फी ने आईफा में क्लीन स्विप करते हुए धमाकेदार 14 अवार्ड को अपने नाम किया।
बर्फी के लिए अवार्ड पाते-पाते अनुराग बसु और रणबीर कपूर थक गये थे और तालियां बजाते-बजाते दर्शक लेकिन हर किसी के दिल से बस एक ही बात निकल रही थी कि अनुराग बसु की यह फिल्म अवार्ड पाने की सही में हकदार है।
बर्फी ने पिछली बार की फिल्म विक्की डोनर का रिकार्ड तोड़ दिया। विक्की डोनर को 7 अवार्ड मिले थे और बर्फी को 14। मालूम को साल 2012 की सुपरहिट फिल्म बर्फी एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है।
फिल्म में हीरो बोल-सुन नहीं सकता है, उसकी जिंदगी में दो महिलाएं आती हैं, एक जिसे वह दिलों-जान से प्यार करता है लेकिन वह उससे शादी नहीं करती क्योंकि वह शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं है तो वहीं दूसरी औरत जो उसे दिलों-जान से प्यार करती है, वह आटिज्म से पीड़ित है। फिल्म में लीड रोल अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिसूजा ने निभाया है।
नीचे की स्लाइड पर क्लिक कीजिये और जानिये कि बर्फी ने किस-किस कैटेगरी में अवार्ड जीता..


Click it and Unblock the Notifications











