डेढ़ इश्कियां में नासिर संग हमबिस्तर होंगी माधुरी
एक बार फिर से बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित का जादू पर्दे पर उनके डासिंग नंबर से चल गया है। माधुरी का हालिया आयटम नंबर घाघरा जो कि फिल्म यह जवानी है दीवानी.. से है, ने लोगों को दीवाना कर दिया है तो वहीं एक जोरदार खबर भी माधुरी के लिए आ रही है कि उनकी आने वाली मोस्ट अवेटड फिल्म डेढ़ इश्कियां में वह अभिनय सम्राट नासिरूद्दीन शाह के साथ काफी हॉट और बोल्ड सीन देने जा रही हैं। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है कि आखिर माधुरी -नासिर के इंटिमेट सींस की जरूरत क्या है?
तो इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा कि यह सबकुछ फिल्म की कहानी की जरूरत है, फिल्म में जो कुछ भी दिखाया जायेगा वो जरूरी होगा, फिल्म में अनप-शनाप कुछ भी ठूंसा नहीं जायेगा।
खबर है कि फिल्म में दूसरी जोड़ी अरशद वारसी औऱ हुमा कुरैशी के बीच में भी कई हॉट और इंटिमेंट सींस होंगे। अब देखते हैं कि माधुरी जैसी स्टार को लोग हॉट औऱ बोल़्ड अवतार में अपना पाते हैं कि नहीं क्योंकि फिल्म अपने इन्हीं कारणों से अभी से काफी चर्चा में हैं।
आपको बता दें कि डेढ़ इश्कियां, इश्कियां फिल्म की सीक्वेल हैं। जिसमें कि विद्या बबालन ने बोल्ड किरदार निभाया था। उन्होंने भी फिल्म में नासिर साहब और अरशद दोनों के साथ काफी हॉट सींस दिये थे जिन्हें कि लोगों ने काफी पसंद किया था।
वैसे इस फिल्म में माधुरी को फिर से एक बार कत्थक सम्राट बिरजू जी महाराज कोरियोग्राफ करने वाले हैं, जिन्होंने माधुरी की तुलना बीते जमाने की लीजैंड अभिनेत्री वहीदा रहमान से की है। फिल्म के निर्माता विशाल भारद्वाज हैं, जिन्होंने फिल्म का एक गाना भी लिखा है। जिस पर ही माधुरी मुजरा करेंगी। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
