चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें मौत से नहीं: गुलाब गैंग
अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या एक नाकामी का सबब है जो कि समस्याओं से निपटने का सही तरीका नहीं है, यह कहना है निर्देशक अनुभव सिन्हा के गूलाब गैंग का..। नहीं समझे आप.. जिंदगी के उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए मौत सहारा नहीं हैं.. यही बात समझाने की कोशिश की है अभिनेत्री जूही चावला और माधुरी दीक्षित ने अपनी युवा पीढ़ी को। जो कि साथ में अनुभव सिन्हा की फिल्म गुलाब गैंग में काम कर रही हैं।
बिलीव कैंपन में बॉलीवुड की दो लीजेंड अभिनेत्रियों ने यही कहा कि जिया खान ने जो किया वैसा केवल फिल्मी दुनिया में नहीं होता है, आम जिंदगी में भी होता है। हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, इसलिए इंसान को उन चुनौतियों का सामना करना चाहिए ना की आत्महत्या जैसा कदम उठाना चाहिए।एक व्यक्ति का जीवन संतुलित होना चाहिए।
तो वहीं जूही ने कहा कि हालात कभी-कभी इंसान को बहुत मजबूर कर देते हैं लेकिन लोगों को सोचना चाहिए वक्त किसी के लिए नहीं रूकता है,इसलिए मुश्किल हालात भी बदलेंगे और बुरे दिन भी खत्म होंगे इसलिए इंसान को धैर्यपू्र्व मुश्किलों का सामना करना चाहिए ना कि मौत को गले लगा लेना चाहिए।
आईये आपके दिखाते हैं बिलीव कैंपेन की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications