..................... Madhuri Dixit is looking very impressive in GULAB GANG FIRST LOOK said Fans on Oneindia - Hindi Filmibeat

Exclusive: 'मृत्युदंड' की तरह होगी 'गुलाब गैंग'

बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित एक बार फिर से महिलाओं के हक वाली फिल्म 'गुलाब गैंग' से अपने अभिनय की पारी शुरू करने जा रही है। माधुरी की यह तीसरी पारी काफी दमदार ढंग से निर्देशक अभिनव कश्यप पेश करने के चक्कर में हैं।

फिल्म का पहला लुक ही बताता है कि माधुरी का रोल काफी दमदार और आक्रामक है। हालांकि फिल्म के नाम से ही स्पष्ट है कि फिल्म महिलाओं के हक के लिए लड़ने वाले गुलाबी गैंग से प्रभावित है जो कि यूपी के बुंदेलखंड इलाके में काफी सक्रिय है।

माधुरी के चाहने वाले इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बैंगलोर के रहने वाले अश्विन आहूजा ने वनइंडिया से कहा कि मैं बचपन से ही माधुरी का बहुत बड़ा फैन रहा हूं, इसलिए नहीं कि वह खूबसूरत है या फिर बेहतरीन डांसर हैं बल्कि इसलिए कि वह एक संपूर्ण अभिनेत्री हैं।

पता नहीं क्यों मुझे लग रहा है कि माधुरी की 'गुलाब गैंग' साल 1997 में आयी फिल्म 'मृत्युदंड' की ही तरह होगी जिसे कि दर्शक तो नहीं मिले थे लेकिन अवार्ड और तारीफें काफी मिले थे। देखियेगा इस बार भी माधुरी की फिल्म 'गुलाब गैंग' अवार्डों का अंबार लेकर आयेगी।

गौरतलब है कि 'गुलाब गैंग' फिल्म महिलाओं के हक पर आधारित है जिसमें माधुरी दीक्षित एक सशक्त औऱ हिम्मती महिला का किरदार निभा रही हैं। अभिनव कश्यप की इस फिल्म में माधुरी के साथ उनकी कभी प्रतिद्दंदी रही जूही चावला भी नजर आयेंगी जो कि फिल्म में खलनायिका के रोल में हैं। तो वहीं फिल्म में हुमा कुरैशी भी महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल हैं। आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा की भी बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X