'गुलाब गैंग' से सफल होगी माधुरी की तीसरी पारी!
एक बार फिर से बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित सिल्वर स्क्रीन पर बतौर अभिनेत्री कदम रखने जा रही है। इस फिल्म का नाम है 'गुलाब गैंग'। फिल्म महिलाओं के हक पर आधारित है जिसमें माधुरी दीक्षित एक सशक्त औऱ हिम्मती महिला का किरदार निभा रही हैं। पहले ही लुक में माधुरी काफी आक्रामक नजर आ रही हैं। अभिनव कश्यप की इस फिल्म में माधुरी के साथ उनकी कभी प्रतिद्दंदी रही जूही चावला भी नजर आयेंगी जो कि फिल्म में खलनायिका के रोल में हैं।
बतौर अभिनेत्री माधुरी की यह तीसरी पारी है जिससे लोगों का काफी उम्मीदें हैं। बॉलीवुड सुंदरी माधुरी को लोग डासिंग क्वीन कहते हैं इसलिए फिल्म में जहां आपको एक तरफ माधुरी ढिशूम-ढिशूम करते नजर आयेंगी वहीं दूसरी ओर फिल्म में अपने नृत्य कौशल से भी वह दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
वैसे ज्योतिष की माने तो माधुरी की तीसरी पारी कामयाब होगी। पंडित अनुज कुमार शुक्ल की भविष्यवाणी मानें तो माधुरी की यह पारी सफल होगी। उनके मुताबिक माधुरी की जल्द आने वाली फिल्में डेढ़ इश्कियांऔर गुलाब गैंग है। अंक ज्योतिष के अनुसार डेढ़ इश्किया का नामाक अंक 9 है तथा माधुरी का जन्म 15 मई को हुआ है जिसका मूलांक 6 है।
कुंडली कहती है कि सफल होगी माधुरी की तीसरी पारी
अतः फिल्म डेढ़ इश्किया जबरदस्त हिट होगी, माधुरी के डांस की तारीफ होगी और माधुरी की तीसरी पारी की सफलतम सीढ़ी साबित होगी यह फिल्म। गुलाब गैंग फिल्म का नामांक अंक 1 है, जो सूर्य का अंक है। सूर्य और शुक्र की आपस में शुत्रुता है, जिस कारण गुलाब गैंग में माधुरी के अभिनय की तारीफ तो हो सकती है किन्तु फिल्म औसत बिजनेस ही कर पायेगी।
खैर क्या सही साबित होता है औऱ क्या गलत यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा फिलहाल तो माधुरी की 'गुलाब गैंग' का पहला लुक लोगों के सामने आ चुका है जो कि लोगों को काफी भा रहा है।
आईये डालते हैं एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications