फैशन फिल्म का अरबाज खान है मधुर भंडारकर, जो करता है मॉडलों का शोषण
जिसमें खलनायक के किरदार में थे अरबाज खान। जो प्रियंका चोपड़ा को यूज करते हैं। लेकिन वो रील लाईफ थी और इस फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर मधुर भंडारकर भी अपनी रीयल लाईफ में फैशन वाले अरबाज खान की तरह ही है, अरे ये कहना हमारा नहीं बल्कि मॉडल प्रीति जैन का है जिन्होंने मधुर के ऊपर बलात्कार और यौन शोषण का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि मुंबई के लोकल कोर्ट मे प्रीति जैन रेप केस ओपन कर दिया है। मधुर भंडारकर को कोर्ट का सम्मन भेजा गया है जिसके तहत मधुर पर अब रेप केस चलेगा। मधुर को 18 अक्टूबर तक कोर्ट में जवाब देना होगा। ये फैसला मुंबई के स्थानीय कोर्ट का है।
मालूम हो कि मॉडल प्रीति जैन ने साल 2004 में मधुर भंडारकर के खिलाफ आरोप लगाया था कि शादी करने और फिल्मों में भूमिका देने के नाम पर भंडारकर ने 1999 से 2004 के बीच चार साल लगातार उनका यौन शोषण किया और कई बार बलात्कार किया। जब प्रीति की ओर से पुलिस ने मधुर के खिलाफ रिपोर्ट दाखिल की थी तो कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था।
लेकिन एक बार फिर से कोर्ट ने इस केस को री-ओपन कर दिया है। जब इस बारे में मधुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो हाईकोर्ट जायेगें, इसके अलावा उन्होंने इस विषय पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। जबकि वहीं प्रीति जैन ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा था इसलिए उन्हें अपने साथ न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications












