प्रीति जैन का बलात्कार मधुर भंडारकर ने किया था!

गौरतलब है कि मॉडल प्रीति जैन ने साल 2004 में मधुर भंडारकर के खिलाफ आरोप लगाया था कि शादी करने और फिल्मों में भूमिका देने के नाम पर भंडारकर ने 1999 से 2004 के बीच उनका लगातार यौन शोषण किया और कई बार बलात्कार किया। जब प्रीति की ओर से पुलिस ने मधुर के खिलाफ रिपोर्ट दाखिल की थी तो कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। लेकिन एक बार फिर से कोर्ट ने इस केस को री-ओपन कर दिया है।
जब इस बारे में मधुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो हाईकोर्ट जायेगें, इसके अलावा उन्होंने इस विषय पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। जबकि वहीं प्रीति जैन ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा था इसलिए उन्हें अपने साथ न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications











