कम हुई दूरियां.. स्टेप मदर-डॉटर यानी मान्यता-त्रिशाला में हुई दोस्ती

इसे कहते हैं वक्त का मरहम..जो कि शायद अब मान्यता दत्त और संजय दत्त की पहली शादी से हुई बेटी त्रिशाला दत्त के रिश्तों पर लग गया है। अक्सर मीडिया में त्रिशाला और मान्यता को लेकर काफी कुछ लिखा जाता रहा है।

स्टेप मदर-डॉटर यानी मान्यता-त्रिशाला में हुई दोस्ती

साल 2007 में जब त्रिशाला, भारत आयी थी तो भी मीडिया में खबर थी कि मान्यता से उनका काफी तगड़ा झगड़ा हुआ है लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच में सुलह हो गयी है तभी तो मान्यता, त्रिशाला को उनके नये बिजनेस में हेल्प कर रही हैं।

त्रिशाला ने तोड़ी चुप्पी लेकिन मीडिया को गरियाया

मालूम हो कि शनिवार को मान्यता दत्त ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि त्रिशाला दत्त ने 'किल्प इन हेयर एक्टेंशन' का व्यवसाय शुरू किया है। उनकी व्यवसायिक वेबसाइट का पता है 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ड्रीमट्रेसेनी डॉट काम'।"

मान्यता दत्त का त्रिशाला के लिए इस तरह का ट्विट वाकई में दर्शाता है कि वो उसकी मां की तरह ही मदद करना चाहती हैं और उनके और उनकी बेटी के बीच में कुछ प्राब्लम नहीं है। आपको बता दें कि त्रिशाला की मां रिचा शर्मा पेशे से अभिनेत्री थीं। उनकी 1996 में कैंसर से मौत हो गई थी। दत्त ने बाद में मान्यता से शादी की, जिनसे उनके जुड़वा बच्चे हैं।

पिछले साल जब संजय दत्त को जेल हुई थी और त्रिशाला भारत नहीं आयी थीं तो काफी कुछ पिता-पुत्री को लेकर कहा गया था जिस पर जमकर त्रिशाला ने मीडिया को गरियाया था।

गौरतलब हैकि संजय दत्त की 26 साल की बेटी त्रिशाला अपने नाना-नानी के साथ अमेरिका में रहती है। कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि वब बॉलीवुड में आना चाहती हैं लेकिन संजय दत्त ने उन्हें बॉलीवुड में आने से मना कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X