लुटेरा की पहले दिन धीमी शुरूआत
शुक्रवार को पर्दे पर रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा अभिनित फिल्म लुटेरा पहुंची है। अनुमान के मुताबिक लोगों को फिल्म अच्छी लगी है और आलोचकों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धीमी शुरूआत की है। लोगों के बीच में फिल्म का प्रमोशन जमकर किया गया था बावजूद इसके फिल्म की शुरूआत अच्छी नहीं रही है।
फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म की बंपर ओपनिंग की अपेक्षा की थी लेकिन फिल्म ने सुबह और शाम के शो मिलाकर पहले दिन केवल 30-35 प्रतिशत का ही बिजनेस किया है, जिसे की आप अच्छी शुरूआत नहीं कह सकते हैं। हालांकि सिनेमा मालिकों का मानना है कि फिल्म वीकेंड पर रफ्तार पकड़ लेगी लेकिन फिर भी फिल्म के शुरूआती रूझान संतोष जनक नहीं है।
गौरतलब है कि फिल्म लुटेरा निर्देशक विक्रमादित्य हैं तो फिल्म के तीन निर्माता एकता कपूर,अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने हैं। फिल्म के हीरो-हिरोईन रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा हैं। जिनके अभिनय को आलोचकों ने भी सराहा हैं।
लोगों के फीड बैक से भी लगता है कि विक्रमादित्य एक पीरयड रोमांस को दिखाने में सफल रहे हैं लेकिन फिर भी बॉक्सऑफिस आंकड़े फिल्म को सफल बनाने में कमजोर लग रहे हैं। हालांकि यह अभी शुरूआती रूझान हैं, असली रिजल्ट तो सोमवार को आयेगा जिस दिन बॉक्सऑफिस रिपोर्ट आयेगी।


Click it and Unblock the Notifications












