..................... Lootera is classic and Beautiful Film said Audience on oneindia - Hindi Filmibeat

Exclusive: लुटेरा ने वाकई में दिल लूट लिया...

शुक्रवार को पर्दे पर रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा अभिनित फिल्म लुटेरा पहुंची है। अनुमान के मुताबिक लोगों को फिल्म अच्छी लगी है। बीते शुक्रवार को जो दर्शक फिल्म घनचक्कर को देखकर पक गये थे वह सभी लुटेरा देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। पिक्चर हाल से पहला शो देखकर लौटे लोगों से वनइंडिया ने जब बात की तो लगा कि फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।

फिल्म देखकर लौटे बैंगलोर के आशीष मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म लुटेरा जबरदस्त फिल्म हैं। एक कूल लवस्टोरी जो कि लोगों के दिलों को दस्तक दे जायेगी। फिल्म की सफलता का सारा श्रेय मैं फिल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाने को देना चाहता हूं जिनके नाम पर ही मैं फिल्म देखने गया था।

यकीन मानिये मैं उनकी फिल्म उड़ान को देखकर काफी प्रभावित हुआ था इसलिए मुझे लगा कि लुटेरा में भी दम होगा और यकीन मानिये कि मुझे निराशा हाथ नहीं लगी। मैं बहुत खुश हूं फिल्म लुटेरा देखकर, मेरे पूरे पैसे वसूल हो गये हैं। सोनाक्षी-रणवीर सिंह ने बेहतरीन अभिनय किया है। मेरी नजर से तो फिल्म हिट है।

गौरतलब है कि फिल्म लुटेरा निर्देशक विक्रमादित्य हैं तो फिल्म के तीन निर्माता एकता कपूर,अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य। तो यह थी दर्शकों की राय लेकिन आलोंचकों की नजर में भी फिल्म सुपरहिट है।

आईये आपको बताते हैं फिल्म लुटेरा के बारे में क्रिटीक्स की राय...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X