मान्यता ने संजू-सोनाक्षी दोनों के लिए मांगी दुआ
मान्यता ने कहा कि उनके पति की फिल्म पुलिसगिरी और एकता कपूर की फिल्म लुटेरा दोनों में कोई समानता नहीं है। इसलिए दोनों के एक दिन रिलीज होने से बिजनेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
मेरे लिए जितनी पुलिसगिरी की सफलता मायने रखती है उतनी ही लुटेरा की भी क्योंकि एकता-सोनाक्षी मुझे भाभी और संजू को भैया कहती हैं ऐसे में मेरे लिए लुटेरा फिल्म भी पारिवारिक फिल्म है। मैं तो दोनों ही फिल्मों के लिए ऊपरवाले से दुआ मांगती हूं।
गौरतलब है कि 5 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म पुलिसगिरी में संजय दत्त के साथ प्राची देसाई और प्रकाश राज है। मुंबईया स्टाइल की फिल्म पुलिसगिरी के निर्देशक के एस रविकुमार हैं लेकिन फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकाम ही दिख रही हैं तो वहीं सोनाक्षी की लुटेरा ने भी बॉक्सऑफिस पर स्लो ओपनिंग के साथ आगे बढ़ रही है।
जहां पुलिसगिरी में लोगों को संजू को छोड़कर कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है वहीं दूसरी ओर लुटेरा ने भी बॉक्सऑफिस पर तारीफ के सिवाय कुछ नहीं बटोरा है।
देखते हैं कि दोनों ही फिल्में कितनी कमाई कर पाती हैं। हालांकि पुलिसगिरी के बारे में बात करते हुए मान्यता दत्त काफी भावुक भी दिखीं क्योंकि जेल जाने से पहले संजय दत्त ने चार-चार शिफ्ट में फिल्म के लिए काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications












