PICS:सुशांत राजपूत का DHONI लुक,रामचरन तेजा होंगे रैना
कई दिनों से महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर एक बायोपिक बनने की चर्चा थी जिसका पहला पोस्टर ए वेडनेसडे डायरेक्टर नीरज पांडे ने रिलीज़ कर दिया था। अब फिल्म से जुड़ी कुछ और डीटेल्स सामने आई हैं। और ये सुनकर आप इस आने वाली फिल्म के लिए और उत्साहित हो जाएंगे।
सुशांत सिंह राजपूत दरअसल एक फोटो में क्रिकेट कॉस्ट्यूम में टोपी लगाए नज़र आ गए हैं और ऐसा माना जा रहा है कि यही उनका महेंद्र सिंह धोनी लुक है। फिल्म MSD अ स्टोरी अनटोल्ड भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्ट्रगल की कहानी होगी। फिल्म में उनकी पत्नी साक्षी धोनी की कहानी होगी या नहीं, ये अभी तक तय नहीं हुआ है, लेकिन धोनी के सबसे खास दोस्त सुरेश रैना के रोल के लिए रामचरन तेजा का नाम फाइनल हो गया है।
ऐसे में ये भी तय मानिए कि फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम की सारी मस्ती और शरारतें देखना भी तय हो। तो आप भी देखिए सुशांत सिंह राजपूत का ये फर्स्ट लुक!
सुशांत सिंह राजपूत रामचरन तेजा महेंद्र सिंह धोनी ram charan teja sushant singh rajput pk mahendra singh dhoni


Click it and Unblock the Notifications
