लोहड़ी 2021- अमिताभ बच्चन, तापसी, कंगना से लेकर धर्मेंद्र, बॉलीवुड कलाकारों ने फैंस को दी बधाई
देशभर में धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इस त्योहार का खास महत्व होता है। लोहड़ी का त्योहार किसानों के लिए नया साल माना जाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड कलाकारों ने भी फैंस को खूब बधाई दी है। अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कंगना रनौत से लेकर धर्मेंद्र, दिलजीत सभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड में लोहड़ी के त्योहार को कई फिल्मों में भी दिखाया गया है। शाहरुख खान- प्रीति जिंटा की फिल्म वीर ज़ारा, देओल परिवार की फिल्म यमला पागल दीवाना, अजय देवगन की सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में लोहड़ी पर गाना फिल्माया गया है, जो काफी पॉपुलर रहा है।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते लिखा है, 'लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां! हैप्पी लोहड़ी...।' उन्होंने इस मौके पर दो- तीन पोस्ट शेयर किये हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पैपराजी से की खास अपील- 'ना खींचे बेटी की फोटो'


Click it and Unblock the Notifications











