अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पैपराजी से की खास अपील- 'ना खींचे बेटी की फोटो'

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार, 11 जनवरी, को एक बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर किया। अपने निजी जीवन को प्राइवेट बनाए रखने के लिए अब इस पॉवर कपल ने मुंबई के पैपराजी से खास अनुरोध किया है कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और बेटी की फोटो क्लिक ना करें।

अनुष्का- विराट ने पैरराजी को एक नोट लिखकर भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा है- "इन सभी वर्षों में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए धन्यवाद। हम आपके साथ इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाकर खुश हैं। माता-पिता के रूप में, हमारा आपसे सिर्फ एक अनुरोध है.. हम अपने बच्चे की प्राइवेसी की रक्षा करना चाहते हैं और हमें आपकी सहायता और समर्थन की जरूरत है।"

Anushka Sharma

उन्होंने आगे लिखा- "हम हमेशा यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको सारे आवश्यक कंटेंट मिल जाएं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि फिलहाल हमारे बच्चे के संबंध में आप कोई भी कंटेंट कैरी ना करें। हम जानते हैं कि आप समझ पाएंगे कि हम क्या अनुभव कर रहे हैं और हम आपको उसी के लिए धन्यवाद देते हैं।"

बहरहाल, अनुष्का- विराट के इस कदम का हम सम्मान करते हैं। और उम्मीद करते हैं कि पैपराजी भी उनकी अपील पर ध्यान दें।

बता दें, अस्पताल में अनुष्का और उनकी बेटी के लिए कड़ी सेक्यूरिटी का बंदोबस्त किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक विरुष्का किसी भी गिफ्ट को स्वीकार नहीं कर रहे है। यहां तक की करीबी रिश्तेदारों के आने पर भी रोक लगा दी है। इसके साथ ही आसपास के कमरे में आने वाले लोग और हॉस्पिटल के ज्यादा स्टॉफ को भी बच्ची को देखने की इजाजत नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X