बच्चो के साथ मिलकर करिश्मा कपूर ने किया दान- बोलीं 'इस महामारी में हमारी छोटी से मदद'
इस समय देश में कोरोना महामारी को लेकर लोग काफी ज्यादा परेशान है। इस दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी लोगों की मदद के लिए पीएम केयर पर दान कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ मिलकर डोनेशन दी थी। अब उनकी बहन और शानदार अभिनेत्री करिश्मा कपूर का नाम सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
करिश्मा ने बताया है कि उनके साथ उनके बच्चों समायरा और कियान ने भी पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर्स रिलीफ फंड नें डोनेट करने का संकल्प लिया है। इस लिस्ट में सलमान खान और अक्षय कुमार समेत कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं।
पीएम मोदी के दिए जलाने वाली बात तापसी पन्नू ने ली चुटकी- हो गईं बुरी तरह से ट्रोल


Click it and Unblock the Notifications