पीएम मोदी के दिए जलाने वाली बात तापसी पन्नू ने ली चुटकी- हो गईं बुरी तरह से ट्रोल
तापसी पन्नू बॉलीवुड के उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस समय उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। गौरतलब है कि उन्होने बिना किसी का नाम लिखे पीएम मोदी पर निशाना साधते हिए पोस्ट किया था। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपना वीडियो संदेश साझा किया।
इसमें उन्होंने कहा कि अंधकारमय कोरोना को हराने के लिए प्रकाश फैलाना है। इसलिए रविवार 5 अप्रैल को हमें रात 9 बजे 9 मिनट तक आप घर की लाइटें बंद कर दरवाजे पर मोमबत्ती, दिया या मोबाइल लाइट जलानी है।

इसपर तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. "नया टास्क आ गया। याय याय याय।" इसके बाद उनको इस तरह से ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग तो काफी अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications