लिव इन रिलेशनशिप मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं: सुशांत सिंह राजपूत
टीवी की दुनिया का हैंडसम मानव आज बॉलीवुड का हीरो बन गया है। काई पोछे की सफलता ने सुशांत सिंह राजपूत को एक नयी पहचान दी है जिसे कि वह ऊपर वाले का आशिर्वाद मानते हैं ।
पटना के रहने वाले सुशांत सिंह का मानना है कि वह अपने किसी भी रिलेशनशिप को छुपाकर नहीं रखते हैं इसलिए उनकी टीवी की सहकलाकार और प्रेमिका अंकिता के साथ के रिश्ते को भी उन्होंने कभी भी लोगों से नहीं छुपाया। उन्हें लिव इन रिलेशनशिप में कोई बुराई नहीं दिखती है इसलिए उन्हें अपनी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में लिवइन ब्वॉयफ्रेंड का रोल प्ले करने में जरा भी दिक्कत नहीं हुई।
सुशांत ने कहा कि वह और अंकिता इसी साल शादी करेंगे, उनके परिवार वाले भी उनके रिश्ते की अहमियत समझते हैं इसलिए उन्हें भी इस बारे में कभी कोई आपत्ति नहीं होती है। बावजूद इसके सुशांत ने कहा कि सेलिब्रेटिज की एक निजी लाइफ होती है जिेसमें हर किसी को दखल नहीं देना चाहिए। उनका इशारा हाल ही में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बिकनी फोटो का मीडिया में लीक होने वाली बात पर था।
मालूम हो कि सुशांत सिंह आदित्य चोपड़ा की फिल्म शुद्द देसी रोमांस.. में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ परिणिति चोपड़ा और वाणी कपूर हैं। फिल्म लिव इन रिलेशन और प्यार की कहानी है। फिल्म के गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है? फिल्म 6 सितंबर को पर्दे पर पहुंच रही है।


Click it and Unblock the Notifications












