लिपलॉक तो प्यार का तरीका है: अदिति रॉव हैदरी

एक बार फिर से अभिनेत्री अदिति रॉव हैदरी चर्चा में है, वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'मर्डर 3'। मल्टी सेक्स पार्टनर की कहानी कहती फिल्म 'मर्डर 3' को अब तक की सबसे ज्यादा हॉट फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ अदिति के एक से ज्यादा इंटिमेट सींस हैं। जिनके लिए अदिति ने बड़ी ही बोल्ड बात कही है।

अदिति ने कहा कि किसी को अश्लील बात कहने अच्छा है कि उसके साथ पर्दे पर बेड सीन दे दो। अश्लील बातों और गालियों से तो फिल्म गंदी होती है लेकिन इंटिमेट सींस से फिल्म गंदी नहीं बल्कि खूबसूरत बनती है।

फिल्म में गंदगी निर्देशक के हाथों में होती है। वो ही आसानी से फिल्म को गंदा औऱ सुंदर बना सकता है और मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि मेरी फिल्म 'मर्डर 3' गंदी नहीं बल्कि सुंदर है। अदिति की नजर में किस करना प्रेम के इजहार का तरीका है। इसलिए वो पर्दे पर आसानी से लिपलॉक सींस दे देती है।

आपको बता दें कि 15 फरवरी को विशेष भट्ट निर्देशित फिल्म 'मर्डर 3' पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म में लीड रोल रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, मोना लिसा और पाकिस्तानी तारिका सारा लोरन भी है।

फिल्म मल्टीसेक्स रिलेशन की पैरवी करती है जिसके बारे में महेश भट्ट ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की हॉट हिट फिल्म में से एक होगी। तो वहीं फिल्म की हिरोईन अदिति रॉव हैदरी ने कहा कि फिल्म केवल सेक्स रिलेशन पर नहीं है बल्कि यह सोसायटी का एक कड़वा सच लोगों के सामने लाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X