..................... Aditi Rao hyderi says intimate scenes are better, अश्लील संवादों से बेहतर हैं अंतरंग दृश्य: अदिति - Hindi Filmibeat

अश्लील संवादों से बेहतर हैं अंतरंग दृश्य: अदिति राव

By Super

मुम्बई। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि फिल्म में अश्लील संवादों के होने से अंतरंग दृश्य होना बेहतर है। अदिति जल्द ही 'मर्डर 3' में नजर आएंगी।अदिति (34) ने शुक्रवार को एक मुलाकात में कहा, "हम इतने बनावटी बनने की कोशिश क्यूं करते हैं। फिल्मों में अश्लील संवाद के बजाय प्रेम भरे अंतरंग ²श्य क्यूं नहीं हो सकते जो कहीं ज्यादा सुंदर होते हैं।"

उन्होंने कहा, "सब कुछ निर्देशक पर निर्भर करता है। अगर मैं निर्देशक और फिल्म की पटकथा पर भरोसा करती हूं, तो अंतरंग दृश्य करने में मुझे परेशानी नहीं होगी और अगर भरोसा नहीं करती तो फिल्म ही नहीं करूंगी।"

Murder 3

अदिती ने कहा कि उनके मासूम चेहरे की वजह से लोगों को लगता है कि वह बिंदास किस्म की भूमिकाएं और फिल्में कैसे कर लेती हैं। लोग हमेशा उनसे पूछते हैं कि वह इतनी मासूम दिखती हैं लेकिन फिल्मों में चुंबन दृश्य दिए हैं। अदिति कहती हैं, "मेरा कहना है कि यह ठीक है, मासूम दिखने वाली लड़की भी इस तरह के दृश्य कर सकती है और सही भी है क्योंकि चुंबन प्रेम के इजहार का एक तरीका है, दुनिया में प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं है।" 'मर्डर 3' में रणदीप हुड्डा और सारा लॉरेन भी हैं। फिल्म 15 फरवरी को रिलीज हो रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X