अफवाओं पर भड़की अनुष्का.. कहा नहीं करायी लिप-सर्जरी
लोगों की इस हरकत पर मैडम अनुष्का काफी भड़क गयीं और उन्होंने ट्विटर पर गरजते हुए बोला कि पिछले काफी समय से मैं देख रही हूं कि लोग मेरे लिप्स को लेकर बेतूकी बातें कर रहे हैं जिसकी वजह से मैंने अब अपना मुंह खोला है।
मुझे नहीं लगता है कि मुझे किसी तरह की सर्जरी की जरूरत है, मैं जैसी हूं ठीक हूं लेकिन कुछ लोग अपने फायदे के लिए बेतूकी और बेसिर पैर की खबरें छाप रहे हैं। जो निहायत ही वाहियात है।
गौरतलब है कि बीते रविवार को मैडम अनुष्का शो कॉफी विद करण... में बतौर गेस्ट इस बार हाजिर हुई थीं फिल्ममेकर अनुराग के साथ।
क्रिकेट-बॉलीवुड के नये इश्कजादे अनुष्का-विराट!
शो के दौरान अनुष्का को देखकर हर कोई हैरान हो गया था क्योंकि अनुष्का के होठों का शेप काफी अलग दिख रहा था जिसकी वजह से अनुष्का खूबसूरत नहीं बल्कि अजीब सी दिख रही थी।
जिस पर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि शायद अनुष्का ने सुंदर दिखने के लिए अपने होठों की सर्जरी करवाई है , जिसके बाद तो अनुष्का का काफी मजाक बनाया जाने लगा जिसके बाद ही अनुष्का का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया जो कि आज ट्विटर पर फूट पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications












