यार यह भी बता दो कि मेरी दूसरी शादी कब है: अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के सबसे हसीन कप्लस में एक हैं ऐश्वर्या-अभिषेक.. जो केवल प्यारे ही नहीं बल्कि आदर्श भी कहे जाते हैं। उनके अंदर प्यार, अपनापन के अलावा परंपराओं, समर्पण और संस्कारों का तालमेल भी दिखायी देता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ समाचार पत्रों में खबर छपी है कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं जिसके बाद अभिषेक बच्चन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
उनका गुस्सा होना लाजिमी भी हैं इसलिए उन्होंने इन सारी बातों को सिरे से खारिज करते हुए ट्विट किया है कि 'ओके... तो मेरे ख्याल से, मेरा तलाक होने वाला है। यह जानकारी देने के लिए शुक्रिया! अब मुझे यह भी बता दीजिए कि मेरी दूसरी शादी कब हो रही है? धन्यवाद।'
अभिषेक का गु्स्सा औऱ ट्विट बताने के लिए काफी है कि वो अपनी बीवी से कितना प्यार करते हैं। साल 2007 में परिणय-सूत्र में बंधने वाले अभि-ऐश की एक बेटी आराध्या भी है, जिसकी वजह से ही ऐश ने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। अपनी बेगम से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले अभिषेक बच्चन ने पहले भी कहा है कि वो उन लोगों से नफरत करते हैं जो इस तरह की बेतुकी बातों को छापते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
