Anniversary Couple: अभिषेक-ऐश्वर्या दोनों ही एक-दूसरे की पहली पसंद नहीं....
Pics: हॉट कपल अभिषेक-ऐश्वर्या के रोमांटिक पल
दोनों के प्यार, समर्पण और समझ की लोग कसीदे पढ़ते हैं लेकिन आप लोगों को बता दें कि दोनों ही सितारे जो कि आज पति-पत्नी हैं, एक-दूसरे की पहली पसंद नही हैं।
अभिषेक के लिए जया बच्चन ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी को पसंद किया था
ऐश्वर्या से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन की सगाई करिश्मा कपूर से हुई थी लेकिन सगाई होने और शादी होने के बीच में ऐसा कुछ घटा जिसकी वजह से दोनों अलग हो गये, आज तक लोगों के सामने इस ब्रेकअप के पीछे का राज खुला नहीं है।
इसके बाद खबर आयी कि अभिषेक के लिए जया बच्चन ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी को पसंद किया है लेकिन कुछ समय बाद यह खबर भी अफवाह साबित हुई।
तो वहीं अभिषेक की बेगम बनने से पहले ऐश्वर्या राय, सुपर स्टार सलमान खान की महबूबा थीं। दोनों के इश्क की कसमें लोग खाया करते थे लेकिन सलमान खान का आक्रामक रूप, कमसिन और खूबसूरत ऐश्वर्या को नागवार गुजरा और दोनों अलग हो गये।
और फिर फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर अभि-ऐश की नजरें चार हुईं और 'गुरू' फिल्म की कामयाबी के बाद दोनों ने आज से 7 साल पहले सभी रीति-रिवाजों समेत एक-दूसरे को तन-मन और धन से अपना लिया और यही नहीं दोनों ने एक-दूसरे को अपने प्यार और समर्पण से अपना बना लिया और यह साबित कर दिया है कि जो़ड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और जिनसे जिसको मिलना होता है, वो उनसे मिल ही जाता है।
आज दोनों साथ में खुश हैं और उनकी खुशी से उनके चाहने वाले खुश हैं इसलिए उन दोनों की जोड़ी सलामत रहे और फलती-फूलती रहे इसके लिए लोग ऊपर वाले से दुआ मांगते हैं और दिल से बोलते हैं 'हैप्पी ऐनीवर्सरी'।
आप भी अपनी इस फेवरेट रीयल जोड़ी को शादी की सालगिरह विश कर सकते हैं। नीचे के कमेंट बॉक्स में अपनी शुभकामनाएं लिख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
