शाहरूख-गौरी नहीं अभि-ऐश हैं विज्ञापन जगत के बादशाह
इसके साथ ही अभि-ऐश ने विज्ञापन जगत में शाहरूख-गौरी और सैफ-करीना को पीछे छोड़ दिया गया है। इससे पहले एक पेंट के विज्ञापन के लिए शाहरूख-गौरी को 18 करोड़ और सैफ-करीना को शैंपू के विज्ञापन के लिए 10 करोड़ रूपये दिये गये थे।
देश के प्रमुख रसोई उपकरण ब्रांड टीटीके प्रेस्टिज ने बॉलीवुड की मशहूर सितारा दंपति ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को सितंबर में अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा था कि ऐश्वर्या और अभिषेक को ब्रांड एंबेसडर बनाया है और उनके साथ कंपनी 'जो बीवी से करे प्यार ..' प्रचार अभियान को दोबारा शुरू करेगी। जिसमें की कंपनी काफी सफल रही।
'जो बीवी से करे प्यार ..' विज्ञापन अभियान का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है प्रिंट और डिजिटल प्रचार वाले इस अभियान के तहत छह नए टीवी कमर्शियल (टीवीसी) बनाए जाएंगे। मालूम हो कि ऐश-अभि इससे पहले लक्स के विज्ञापन में साथ नजर आ चुके हैं जो कि काफी हिट रहा था।


Click it and Unblock the Notifications
