'काइट्स' में अतरंग दृश्य नहीं हैं : अनुराग बसु

By Jaya Nigam

Kites
फिल्म बनने के बाद निर्माता राकेश रोशन द्वारा साइडलाइन किये जाने से काइट्स के निर्देशक अनुराग बसु खासा अपमानित महसूस कर रहे हैं। आलम ये है कि उन्हे फिल्म के रिलीज तक की खबर मीडिया के ही जरिये मिलती है। आजकल बसु 'काइट्स' की अफवाहें सुन-सुन कर आजिज आ रहे हैं। वह इस तरह की खबरों से बेहद नाराज और परेशान हैं। बसु के मुताबिक फिल्म के क्लाइमैक्स के बारे में जिस तरह की खबरें आ रही हैं वह पूरी तरह गलत है और फिल्म का अंत अब तक एक रहस्य है।

पढ़ें - रितिक और बारबरा का चुम्‍बन दृश्‍य

सुनने में आया है कि फिल्म के क्लाइमेक्स में रितिक और बारबरा दोनों की मौत हो जाएगी। लेकिन बसु ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा, "फिल्म प्रदर्शित होने से पहले जो क्लाइमैक्स पता चला है शुक्र है कि वह गलत है। फिल्म का क्लाइमैक्स यह नहीं है लेकिन मैं इस सबसे परेशान हूं क्योंकि बहुत से दर्शक मान सकते हैं कि फिल्म का अंत यही है।"

बसु ने कहा, "यदि दर्शक अपने दिमाग में पहले से एक कहानी सोचकर फिल्म देखने के लिए आते हैं तो यह परेशानी का कारण हो सकता है। इस त रह की अफवाह फैलाना बिल्कुल अनैतिक है। फिल्म का क्लाइमैक्स ही दर्शकों को खींचता है। यदि दर्शकों को पहले से इसका अंदाजा हो तो फिल्म को देखने में कोई मजा नहीं होता। वास्तव में यह बात बहुत चिंतनीय है। 'काइट्स' अंग्रेजी और हिंदी भाषा में 21 मई को 60 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही है।

पढ़ें - रितिक-सुजैन के बीच आई बारबरा

बसु इससे पहले 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'गैंग्स्टर' और 'मर्डर' जैसी फिल्में दे चुके हैं। जिनमें से अधिकांश को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। 'काइट्स' को अभी सेंसरशिप सर्टिफिकेट मिलना बाकी है। इस बारे में बसु का कहना है कि काइट्स 'ए' प्रमाणपत्र वाली फिल्म नहीं है। इस लिए काइट्स को 100 प्रतिशत यू या यू/ए सर्टिफिकेट मिलेगा। वह कहते हैं कि फिल्म में अंतरंग दृश्य नहीं है इसलिए इसे ए प्रमाणपत्र तो मिल ही नहीं सकता।" लेकिन बॉ लीवुड तो बॉलीवुड हमारी पब्लिक तक को यही पता है कि काइट्स में रितिक और बारबरा दोनों के गर्मागर्म दृश्यों की भरमार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X