रितिक और बारबरा का चुम्बन दृश्य
रितिक रोशन का नया लिप लॉक सीन चर्चा में है। इस बार उनके साथ ऐश्वर्या राय नही बल्कि लैटिन अभिनेत्री बारबरा मोरी है।
फिल्म काइट्स में दोनों ने लिप लॉक सीन दिया है। इस सीन को करने में रितिक के पसीने छूट रहे थे। बारबरा ने रितिक को सहज होकर दृश्य देने मे काफी मदद किया।
रितिक ने इस सीन के बारे में बताया, '' हम किसिंग को लेकर इतना बवाल क्यों मचाते है। क्या हमारे सिनेमा में इतना बदलाव नही आया है कि हम फिल्मों में किसिंग सीन दिखा सके। मुझे फिल्म में किसिंग देकर काफी अच्छा लगा। इस सीन को मैं अपने परिवार के साथ आसानी से देख सकता हूं।''
काइट्स का किसिंग सीन कुछ यूं था कि बारबरा और रितिक को एक कठिन सी परिस्थिती में ऊंचाई से छलांग लगाना था, तभी डायरेक्टर ने एक किसिंग सीन बीच में डाल दिया। रितिक ने बारबरा को गालों पर जा कर किस किया, तो बारबरा बोली क्या सुजैन यहां होती तो तुम गालों पर किस करते। अब रितिक को बारबरा का यह लॉजिक इतना सही लगा की उन दोनों ने बेहतरीन चुंबन सीन दे डाला।


Click it and Unblock the Notifications