लता मंगेशकर ने पूरे किए फिल्मी दुनिया में 71 साल
हाल ही में अपनी संगीत कम्पनी, 'एलएम म्यूजिक', की शुरुआत करने वाली लता ने दीनानाथ मंगेशकर सम्मान समारोह में पत्रकारों से कहा, "इस वर्ष मैंने फिल्मी जगत में अपना 71वां वर्ष पूरा कर लिया और आज भी लोग मेरे गाने पसंद करते हैं। मैं बहुत खुश हूं और उन सभी की अहसानमंद हूं।"
लता ने 1943 में मराठी फिल्म गजाभाऊ के लिए पहली बार 'माता एक सपूत की दुनिया बदल दे तू..' गीत को अपनी आवाज दी थी। उस समय उनकी आयु मात्र 13 वर्ष थी।
सात दशकों तक फैले अपने करियर में 83 वर्षीय लता 1,000 से भी अधिक फिल्मों में 36 भाषाओं में गा चुकी हैं। वह विश्व में सर्वाधिक गीत गाने के लिए गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। इस रिकार्ड के लिए उनका नाम गिनीज बुक में 1974 से 1991 तक दर्ज रहा।
इस अवसर पर लता ने अपनी म्यूजिक कम्पनी की तरफ से अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर के गीतों की दो सीडी भी लांच की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
